🌍 पृथ्वी अपनी धुरी पर लगभग 1,600 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से घूमती है। इसका एक सटीक उदाहरण सूर्योदय के समय दिखाई देता है।
पूर्व दिशा अरुणाचल प्रदेश में सूरज सबसे पहले निकलता है, जबकि लगभग 3,000 किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा कच्छ, गुजरात में वही सूरज करीब... दो घंटे बाद दिखाई देता है।Read more
🌅 सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूरज लाल क्यों दिखता है?
🌅 सूरज की किरणों को वायुमंडल में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इस दौरान नीली रोशनी ज्यादा बिखर जाती है और लाल-नारंगी रोशनी हमारी आँखों तक पहुँचती है।
दोपहर में किरणों को वायुमंडल में कम दूरी... तय करनी पड़ती है, इसलिए सूरज ज्यादा सफेद और चमकीला दिखाई देता है। ☀️Read more
Mon, 5 Oct 26, 2:43 pm
Mera Gotra Bhoplawat hai kya aap mujhe mera Rishi gotra bata skte hai kya hai or kul devi bhi
*हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज दिल्ली-एनसीआर*
*पंजीकृत संख्या 3220 / 2020*
सम्माननीय समाज बंधुओ,
सादर प्रणाम 💐🙏🏻
8 मार्च 2026 को
दिल्ली समाज द्वारा होली मंगल मिलन समारोह श्री राजेश जी जगतपुरी वालो की अध्यक्षता तथा श्री ओम प्रकाश शर्मा दूत... के मंच संचालन में आयोजित किया गया।
इस आयोजन का स्थान दिल्ली के केंद्र में शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास सराय रोहिल्ला स्थित एक वातानुकूलित भवन में किया गया ।
इस कार्यक्रम में लगभग हर क्षेत्र से यानि गाजियाबाद, गुरुग्राम ,सोहना , बल्लभगढ़,नोएडा के साथ दिल्ली के सुदूर क्षेत्र में रहने वाले समाज बंधु भी सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में हमारे वरिष्ठ समाजसेवी से लेकर बच्चे और बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने शामिल होकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया ।
कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा पटका पहना कर तथा चंदन लगाकर स्वागत किया गया उसके बाद सभी को आदर भाव से जलपान कराया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ समाजबंधुओं द्वारा द्वीप प्रज्वलन करने के बाद इस्कॉन टीम द्वारा संगीतमय महामंत्र जाप से वातावरण सकारात्मक बना दिया ।
तदोपरांत दिल्ली समाज व संगठन की अब तक की यात्रा के बारे में संक्षेप में परिचय दिया गया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी का परिवार सहित परिचय कराया गया।
इसी दौरान मंच से सभी ने भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में सहयोग देने के वादे के साथ साथ इस आयोजन को सराहा ।
आयोजन समिति के सदस्यों में श्री राजेंद्र जी,श्री गया प्रसाद जी, श्री ललित जी श्री प्रभु लाल जी,श्री हरीश जी खोड़ा का अध्यक्ष श्री राजेश जी जगतपुरी द्वारा माला पहना कर सम्मानित किया गया ।
इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष श्री कमलेश जी व कोविड के समय समाज सेवा में अग्रणी रहे श्री सी एल शर्मा जी, श्री शशिकांत जी ओर सुभाष जी बंटी श्री नवीन जी को महासचिव श्री शिव कुमार जी ,सचिव श्री शंभू जी द्वारा माला पहना कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन संगीत नृत्य फूलों की होली और स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।
इसे सफल बनाने लिए पिछले कई दिनों से तैयारी और चर्चा की गई। आशानुरूप आयोजन भव्य और व्यवस्थित रहा ।
यहां लगभग 180 से 200 समाजप्रेमियों का आना हुआ जो कि दिल्ली में अभी तक हुए आयोजनों में सबसे ज्यादा संख्या रही।
संगठन की ओर से आयोजन समिति व आर्थिक सहयोगी व कार्यक्रम में सकारात्मक रूप से मनोबल बढ़ाने वाले व उपस्थित समाज बंधुओं का धन्यवाद दिया गया ।
जय समाज ।
जय संगठन।।
सादर
अध्यक्ष.श्री राजेश जी जगतपुरी
महासचिव.श्री शिव कुमार जी गाजियाबाद
सचिव.श्री शंभू जी गुरुग्रामRead more
आदरणीय अध्यक्ष जी राधे-राधे अध्यक्ष जी आपने जो बात लिखी है वह बिल्कुल सही लिखी है और हम आपकी इस बात से पूर्ण रूप से सहमत है और हम आपके साथ हैं तन मन धन से आपके साथ है ऐसे व्यक्ति की ही आवश्यकता है जो की सत्य बात को कह सके और सत्य बात कहने वाले ही बुरे... होते हैं सच्चाई अपने सामने लाइए इसके लिए लोग स्वीकार करें इसमें किसी के हित अहित की बात नहीं है जो बात कही है बिल्कुल सत्य कही है और इससे समाज का भला होगा और यही समाज संगठन करता है और यही हम लोग करना चाह रहे हैं और इसीलिए संगठन बनाया गया है हम लोगों का उद्देश्य ही है कि इस कार्य को पूर्ण किया जाए अध्यक्ष जी आपके लिए इस सच्चाई को सामने लाने के लिए कोटि-कोटि धन्यवादRead more
आदरणीय कुछ विषय समाजहित की दृष्टि से संदिग्ध व चिंतनयोग्य हैं जैसे-
👉खजुरिया में धर्मशाला की भूमि पर विद्यालय का निर्माण अत्यंत सराहनीय कदम है, क्योंकि यहां शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को करने के लिए धर्मशाला का काम भी हो सकता है।
किन्तु यह खेदजनक... है कि स्थानीय समाज बंधुओं ने सामूहिक निर्णय से अपने संगठन के बजाय उस भूमि को RSS संगठन के नाम दर्ज करा दिया। यह निर्णय समाजहित में नहीं कहा जा सकता, क्योंकि अब वह भूमि पुनः समाज के अधिकार में आना अत्यंत कठिन है किन्तु प्रयास किया जा सकता है।
👉इसी प्रकार हेमानग्ला का विद्यालय भी लंबे समय से बंद पड़ा है। हमने पूर्व में भी नई समिति गठित कर विद्यालय को पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया था, ताकि बच्चों की शिक्षा के साथ ही समाज के कार्यों के लिए धर्मशाला का काम भी होता रहे।
👉हरदुआगंज की धर्मशाला का मामला भी निरंतर चिंता का विषय बना हुआ है। गतवर्ष धर्मशाला के स्वामी डॉ. विनोद द्वारा डॉ. संजीव जी के घर पर, उनके समक्ष ही धर्मशाला खाली न करवाने पर समाज एवं उसके नेतृत्व को “छक्का” जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया — और उपस्थित सभी लोग मौन रह गए। यह स्थिति समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है।
डॉ संजीव जी ने खेद व्यक्त करते हुए वहां कहा था एक समाजबन्धु को हमने धर्मशाला में रखवाया था किन्तु अब वे खाली नहीं कर रहे हैं।
◼️ इसलिए हमने पुनः सभी से आग्रह किया है कि इन विषयों पर सामूहिक पहल कर कोई ठोस समाधान निकाला जाए।Read more